क्या यह वही देश है जहाँ नारियों की पूजा होती है?

हमारा यह गौरवमयी देश है और इसकी स्वर्णिम परम्परा रही है। प्राचीन काल से ही हमारे देश में नारियों के रूप में देवियों की पूजा होती रही है। पर दुख की बात है कि आज हम अपनी परम्परा को भूल गये हैं। आज हमारे देश मे चारो ओर स्त्री भ्रूणों की हत्या हो रही है। यह हमारी परम्परा के नाम पर कलंक है।

हमारा आप सबसे अहवान है कि इस प्रवृत्ति के विरोध में आवाज उठाएं क्योंकि अगर यह प्रवृत्ति नहीं रोकी गयी तो एक दिन इस देश में स्त्री जाति का ही विनाश हो जाएगा।

आप सबका इस बारे में क्या मत है कृपया अपने विचार अवश्य बताएं।